• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत…चालक फरार

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत…चालक फरार

May 26, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 26 मई : पर्यटन नगरी मनाली से घूम कर बाइक से उतराखंड लौट रहे दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना बीते रोज चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर झलोगी की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं महिला का पति नगवाईं अस्पताल में उपचाराधीन है। 

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की दंपति मनाली घूमने गए थे। वापसी में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर झलोगी आर्मी कैंप के पास ट्रक चालक ने बाइक (UK 15C-2269) को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दंपति को नगवाईं अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

मृतक महिला की पहचान (21) अनिशा रावत पुत्री गजपाल निवासी गांव सकवाड़ी, डाकघर कंडाखाल तहसील सुपोली जिला पौडी घड़वाल उत्तराखंड के रूप में हुई है। वहीं (24) शक्ति रावत नगवाईं अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना औट की टीम ने ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए व एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फरार चालक जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। मृतक महिला का जोनल अस्पताल में आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022