• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / वन मंत्री का रास्ता रोकने व DGP का पुतला फूंकने पर युकां अध्यक्ष राघव राणा समेत तीन पर FIR 

वन मंत्री का रास्ता रोकने व DGP का पुतला फूंकने पर युकां अध्यक्ष राघव राणा समेत तीन पर FIR 

May 25, 2022 by MBM News Network


ऊना, 25 मई :
 बुधवार को ऊना दौरे पर पहुंचे वन मंत्री राकेश पठानिया का रास्ता रोकने व डीजीपी संजय कुंडू का पुतला फूंकने पर पुलिस ने जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव राणा सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राघव राणा के अलावा गगरेट युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमन ठाकुर व बीडीसी सदस्य सुमित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ पेपर लीक मामले में विश्राम गृह ऊना में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वन मंत्री राकेश पठानिया गाडी में बैठकर जाने लगे, तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर नारेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं रोटरी चौक पर पुतला भी जलाया गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022