• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / Accident in Mandi : खाई में गिरी टैक्सी, चार रिश्तेदारों की मौत

Accident in Mandi : खाई में गिरी टैक्सी, चार रिश्तेदारों की मौत

May 25, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 25 मई : हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। दुर्घटना में चार रिश्तेदारों की मौत हो गई। हालांकि, आधिकारिक जानकारी आनी शेष है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है। सराज विधानसभा के खोला नाला के नजदीक स्थानीय लोगों को नाले में जोर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने देखा तो एक टैक्सी खोलानाल में गहरी खाई में गिरी है। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में 42 वर्षीय चालक दुर्गादास की भी मौत की सूचना है। शुरूआती जानकारी में ये भी सामने आ रहा है कि हादसे में दो चचेरे भाईयों रोशन व संजू की भी मौत हो गई है। दोनों भाई स्थानीय इलाके के कून गांव के रहने वाले थे।

घटना बुधवार शाम की है जब स्थानीय लोगों को नाले में जोर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने देखा तो एक टैक्सी खोलानाल में गहरी खाई में गिरी है। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जिसके दौरान पाया गया कि कार में चार लोग लोग सवार थे उन्हें गंभीर चोटे आई थीं और उनकी मौत हो गई है। 

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022