• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल के इस्पात उद्योग में मेल्टेड आयरन की चपेट में आने से महिला समेत 7 मजदूर झुलसे 

हिमाचल के इस्पात उद्योग में मेल्टेड आयरन की चपेट में आने से महिला समेत 7 मजदूर झुलसे 

May 25, 2022 by MBM News Network

ऊना, 25 मई : औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में सरिया बनाने वाले वर्धमान इस्पात उद्योग में बॉयलर में डाला मेल्टेड आयरन उबल कर बाहर आ जाने के चलते एक महिला समेत 7 मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गए हैं। सभी घायलों को पंजाब के लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घायल मजदूरों के बयान दर्ज करने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता लग पाएगा।

जानकारी के मुताबिक बाथड़ी स्थित सरिया बनाने वाले नामी उद्योग वर्धमान में बुधवार को बॉयलर में पिघलाने के लिए डाला गया लोहा उबाल खाकर बाहर आ गया और बॉयलर के पास खड़े 7 कामगारों पर इसके छींटे गिरने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उद्योग प्रबंधन ने कामगारों को बेहतर इलाज के लिए पंजाब के लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल ले जाना उचित समझा।

हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एएसपी प्रवीण कुमार धीमान ने बताया कि सभी मजदूरों को डीएमसी लुधियाना उपचार के लिए ले जाया गया है, वहीं पुलिस ने मामले के संबंध में तफ्तीश शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022