• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / युवा कांग्रेस ने मंडी में फूंका सीएम और डीजीपी का पुतला

युवा कांग्रेस ने मंडी में फूंका सीएम और डीजीपी का पुतला

May 25, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 25 मई : हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती में हुई धांघली में शीघ्र जांच की मांग को लेकर प्रदेश भर में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी युवा कांग्रेस ने बुधवार को मंडी जिला मुख्यालय पर भी सीएम जयराम ठाकुर और डीजीपी संजय कुंडू का पुतला जलाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और डीजीपी के विरोध में नारेबाजी भी की। 

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीबीआई की जांच बहुत धीमी गति से चल रही है जिसके चलते प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला मंडी के अध्यक्ष तरूण ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 

उन्होंने मांग उठाई है कि यदि जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए और इस कारण जिन युवाओं का भविष्य खराब हुआ है उसकी भरपाई  भर्ती सरगनाओं की संपत्ति से करवाई जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में वर्तमान में मौजूदा सरकार के समय में बहुत से पेपर लीक हुए और कई प्रकार की परीक्षाओं को रद्द किया गया है जो कि प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में पुलिस भर्ती मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक युवा कांग्रेस जनहित में अपने आंदोलन को जारी रखेगी।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022