• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / चंबा : कलाकारों ने किया जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान

चंबा : कलाकारों ने किया जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान

May 25, 2022 by MBM News Network

चंबा, 25 मई : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के तहत  मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत साच व द्रमण ,विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत तीसा -1 व तीसा -2 , विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत गुराड़ व डुलाडा ,विकासखंड सलूणी की ग्राम पंचायत सुंडला व पुखरी,  और विकासखंड भरमौर की ग्राम पंचायत होली व दियोल में विभाग के साथ संबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत करवाया।

कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि समाज में कन्याओं की सुरक्षा प्रोत्साहित करने के लिए बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में जन्मी 02 बेटियों के जन्म पर 12000 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को और अधिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त, 2021 से इस राशि को बढ़ाकर 21000 रुपए कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इसी तरह कलाकारों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। 

कलाकारों द्वारा समूह गान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान द्रमण पवन कुमार,  उप प्रधान ग्राम पंचायत साच किशोर कुमार, उपप्रधान ग्राम पंचायत पुखरी अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।      

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022