• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना : ट्रैक्टर पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 5 जख्मी 

ऊना : ट्रैक्टर पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, 5 जख्मी 

May 24, 2022 by MBM News Network

ऊना, 24 मई : पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत क्रमिका उद्योग के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि पांच श्रद्धालु जख्मी हुए है। मृतकों की पहचान राजेश व मनोहर लाल निवासी गढ़शंकर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार मंगलवार को पंजाब के गढ़शंकर के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पीरनिगाह मंदिर ऊना जा रहे थे। देर शाम क्रमिका उद्योग के समीप ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली सवार सात श्रद्धालु जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हरोली अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दो को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के चलते ट्राली का हिस्सा अलग हो कर 5 मीटर दूर गिरा।

 डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।  

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022