• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / PM मोदी के शिमला दौरे पर छाए बादल, भारी बारिश से प्रदेश के तापमान में जबरदस्त गिरावट

PM मोदी के शिमला दौरे पर छाए बादल, भारी बारिश से प्रदेश के तापमान में जबरदस्त गिरावट

May 24, 2022 by MBM News Network

शिमला, 24 मई : मौसम के करवट बदलने के साथ ही राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है और आने वाले दिनों में प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे के दौरान बादल छाए रहे सकते है। भले ही प्रदेश सरकार अपने स्तर पर पूरी तैयारियां कर रहा है परंतु उस समय प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

26 व 27 को पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके कारण 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला दौरे पर भी बादल छाए रहे सकते है। प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से शिमला आएंगे और रिज पर जनसम्बोधन भी करेंगे। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मई माह में इस बार बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंडी और कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हुई है।प्रदेश के अधिकतर जिलों में जिसके चलते तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मई माह में रोहतांग व लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काफी वर्षों बाद बर्फबारी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल के बताया कि गत 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा हुई है। मंडी और कांगड़ा में सबसे अधिक वर्षा हुई है जिसके कारण 5 से 6 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। जहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

लाहौल स्पीति में मंगलवार न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं और धुंध छाए रहने की भी सूचना है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022