• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : बहाल हुआ चंडीगढ़- मनाली NH, सिंगल साइड ट्रैफिक चालू

मंडी : बहाल हुआ चंडीगढ़- मनाली NH, सिंगल साइड ट्रैफिक चालू

May 24, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 24 मई : जनपद के पंडोह के समीप बाधित हुआ चंडीगढ़- मनाली NH वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि फ़िलहाल एक तरफा ट्रैफिक ही चलाया जा रहा हैं। लैंडस्लाइड के कारण हाइवे पर देर रात मलबा आ गया था, जिस कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इसके बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। फिलहाल हाईवे को बहाल कर दिया गया है व सिंगल साइड ट्रैफिक को चलाया जा रहा है। 

बता दें कि हाईवे पर मलबा आने से कुछ ट्रक भी इसकी चपेट में आए थे। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रदेश में बीते शाम से ही लगातार बारिश का दौर जारी है एक तरफ जहां प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आई है। 

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022