• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / श्री रेणुका जी : पहाड़ी से गिरने पर 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

श्री रेणुका जी : पहाड़ी से गिरने पर 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

May 24, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 24 मई : श्री रेणुका जी पुलिस थाना के तहत दीद बगड़ पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले जाईचा-मजाई गांव की एक 21 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को उषा देवी अपनी छोटी बहन के साथ जंगल में बकरियां चराने गई थी। अचानक बकरियां चराते समय उषा देवी का पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। उसकी छोटी बहन ने तुरंत अपने घरवालों को उषा देवी के पहाड़ी से नीचे गिरने की सूचना दी।

घर के सदस्य तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों द्वारा उषा देवी को खाई से बाहर निकाला गया। प्राइवेट गाड़ी द्वारा इस युवती को सिविल अस्पताल ददाहू में लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा तुरंत ही श्री रेणुका जी थाने को घटना के बारे में सूचित किया गया। रेणुका थाना पुलिस तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू पहुंची।

रेणुका थाना के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक उषा देवी का पोस्टमार्टम करवाया गया है पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही नायब तहसीलदार ददाहू करमचंद द्वारा फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपए उसके परिजनों को दिए गए हैं।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022