• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / मुख्यमंत्री ने महेन्द्र सिंह धर्माणी की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त 

मुख्यमंत्री ने महेन्द्र सिंह धर्माणी की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त 

May 23, 2022 by MBM News Network

बिलासपुर, 23 मई : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बारी-बरंगोरा गांव में ओएसडी महेंद्र सिंह धर्माणी के पैतृक घर पहुंचकर उनकी माता कृष्णी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनकी माता 92 वर्ष की थीं।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव बाराद में पीटीसी डरोह से सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक स्वर्गीय बृजलाल धीमान के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी गए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक सुभाष ठाकुर और जीत राम कटवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे। 

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022