• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / संगड़ाह में शरारती तत्वों ने तोड़ी सांसद सुरेश कश्यप की लोकार्पण पट्टिका

संगड़ाह में शरारती तत्वों ने तोड़ी सांसद सुरेश कश्यप की लोकार्पण पट्टिका

May 23, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 23 मई : लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत 8 करोड़ 78 लाख की लागत से बने बोरली-सीऊं मार्ग पर सांसद सुरेश कश्यप की उद्घाटन पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला है। रविवार को उद्घाटन स्थल के नजदीक से गुजर रहे कुछ लोगों द्वारा इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई।

सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा इस बारे में संगड़ाह थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने इस सड़क का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद कुछ लोगों ने सरकार व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने उन्हे उद्घाटन समारोह के लिए न बुलाए जाने पर एतराज जताया था। साथ ही इस मार्ग पर बस का प्रावधान न किए जाने को क्षेत्र की अनदेखी करार दिया था। विधायक ने कहा था कि सड़क में खामियां है, बावजूद इसके जल्दबाजी में उद्घाटन किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने कहा कि इस बारे थाना प्रभारी संगड़ाह को लिखित शिकायत दी गई है तथा डीएसपी व एसडीएम को भी जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, जल्द यहां नई उद्घाटन पट्टिका लगाई जाएगी।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022