• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / चार दिन से लापता व्यक्ति का शव पंजाब के रोपड़ में नहर से बरामद

चार दिन से लापता व्यक्ति का शव पंजाब के रोपड़ में नहर से बरामद

May 23, 2022 by MBM News Network

ऊना, 23 मई :  सदर थाना के तहत पूना से चार दिन से लापता व्यक्ति का शव पंजाब के रोपड़ नहर से बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान महिंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर दो पूना, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि 19 मई को महिंद्र सिंह अचानक घर से लापता हो गया। पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी राज रानी ने ऊना पुलिस को दी थी और अपने स्तर भी तलाश की थी, लेकिन कोई पता नहीं चला।

शनिवार देर शाम महिंद्र सिंह का शव रोपड़ नहर से बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022