• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / HRTC के चालक ने भांपा खतरा, सेमी डीलक्स बस की दिशा बदल सुरक्षित बचाए 45 यात्री…

HRTC के चालक ने भांपा खतरा, सेमी डीलक्स बस की दिशा बदल सुरक्षित बचाए 45 यात्री…

May 23, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 23 मई : हिमाचल में करीब 48 घंटे के दौरान मौसम के मिजाज ने कहर बरपाया है। ओलावृष्टि, अंधड़ व आसमानी बिजली ने आम जनजीवन पर खासा असर डाला है। सिरमौर में रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, दूसरे की हालत गंभीर है।

दुर्घटनाग्रस्त HRTC बस 

ताजा घटनाक्रम में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की सेमी डीलक्स बस सेवा तूफान से गिर रहे पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल गई। ये तो निगम के चालक की होशियारी थी कि उसने हाईवे पर तेज तूफान की वजह से गिर रहे पेड़ को देख लिया। समय रहते ही बस की दिशा को बदल दिया। ये बस पालमपुर से दिल्ली जा रही थी।

हादसा, पालमपुर-चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर भैरा के नजदीक बीती रात 11 बजे के आसपास का है। जानकारों के मुताबिक चालक को पेड़ गिरने का अंदेशा हो गया था। तुरंत ही उसने बस को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। इस कारण पेड़ बस पर गिरने की बजाय हाईवे पर गिरा। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 45 यात्री सवार थे।

इस मंजर को देखकर हरेक व्यक्ति सहम गया था। हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है, लेकिन यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई।

Filed Under: कांगड़ा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022