• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / चौपाल में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, एक घायल 

चौपाल में खाई में गिरी पिकअप, दो की मौत, एक घायल 

May 23, 2022 by MBM News Network

शिमला, 23 मई : चौपाल उपमंडल में सोमवार को एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से दो की मौत और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए चौपाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।      

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप

  हादसा सोमवार सुबह ग्राम पंचायत बमटा के समीप भाबर नामक स्थान पर पेश आया। वहीं खाई में गिरने के बाद पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप (HP 63-3453) में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में दो की मौत और एक अन्य घायल हुआ है।जिन्हें अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022