• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मौत 

ऊना में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मौत 

May 22, 2022 by MBM News Network

ऊना, 22 मई : उपमंडल गगरेट के तहत दौलतपुर चौक के समीप गांव मवा कहोलां में रविवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।         

Demo Pic

जानकारी के अनुसार रशपाल सुपुत्र रोशन लाल दिहाड़ी लगाकर व लोगों के घरों में काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। 19 मई को घर से काम पर निकला था और पहले भी काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। जब 2 दिन बीतने के बाद भी व्यक्ति घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी, सुबह करीब 11 बजे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप ही पगडंडी पर मिला। ‘

मृतक रशपाल अपने अपनी पत्नी दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान (52) रशपाल सुपुत्र रोशन लाल गांव मवा कहोलां के रूप में हुई है। वहीं निर्धन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मौके पर एसडीपीओ ईलमा अफ़रोज़ अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022