• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / पांवटा साहिब : यमुना नदी में डूबे पंजाब के तीन श्रद्धालु, 23 साल के युवक की मौत

पांवटा साहिब : यमुना नदी में डूबे पंजाब के तीन श्रद्धालु, 23 साल के युवक की मौत

May 22, 2022 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 22 मई : यमुना घाट पर नदी में स्नान कर रहे पंजाब के श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब से सात सदस्यों का एक परिवार पांवटा साहिब गुरुद्वारे साहिब शीश नवाने आया था। शीश नवाने के बाद परिवार यमुना घाट पर स्नान के लिए चला गया। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में उतर गए। इनमे से एक युवक डूबने से लापता हो गया जबकि दो ने खुद को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय युवाओं और गौताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। लोगों ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक की पहचान (23) प्रभजोत सिंह पुत्र जसविंद्र सिंह पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022