• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / हिमाचल में चलती कार का फटा टायर, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत…3 जख्मी

हिमाचल में चलती कार का फटा टायर, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत…3 जख्मी

May 21, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा, 21 मई : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को चलती कार का टायर फटने के कारण दर्दनाक हादसा हुआ है। कांगड़ा जनपद के मील-रानीताल मार्ग पर लपियाना के नजदीक अचानक ही कार का टायर फट गया।

अनियंत्रित होकर कार दीवार से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हुए हैं। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय सुनीता के तौर पर हुई है। महिला का पति कीकर सिंह ही कार को चला रहा था।

परिवार देहरा के समीपवर्ती गांव में मृतक महिला के परिवार में हुई मौत पर अंतिम संस्कार से लौट रहा था। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। शाहपुर पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Filed Under: कांगड़ा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022