• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / संदिग्ध परिस्थितियों में 1 मई से लापता 30 वर्षीय महिला, नहीं मिला कोई सुराग 

संदिग्ध परिस्थितियों में 1 मई से लापता 30 वर्षीय महिला, नहीं मिला कोई सुराग 

May 21, 2022 by MBM News Network

ऊना, 21 मई : हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत खड्ड से एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक तौर पर परेशान थी, और बीती एक मई की रात को घर से अचानक लापता हो गई। महिला की पहचान 30 वर्षीय नेहा शर्मा उर्फ हेमा पुत्री तरसेम लाल निवासी जाडला कोयड़ी के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार महिला का ससुराल खड्ड गांव में है, और उसका पति एक ढाबे में काम करता है। महिला का एक बेटा भी है जोकि ससुराल वालों के देखरेख में है। महिला के पिता तरसेम लाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी। लेकिन अभी तक बेटी का पता नहीं चल पाया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को उनकी बेटी के बारे में जानकारी मिले, तो वह 9548908903 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

इस संबंध में मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। इस बारे में महिला के मायके व ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022