• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / सोलन : केंद्र सरकार ने प्रदेश को दिए सात नए स्टेडियम : पठानिया 

सोलन : केंद्र सरकार ने प्रदेश को दिए सात नए स्टेडियम : पठानिया 

May 21, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 21 मई : सोलन में निजी संस्थान द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया पहुंचे। सोलन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राकेश पठानिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। 

इसी कड़ी में केन्द्र सरकार ने प्रदेश को सात स्टेडियम की सौगात दी है। इस कड़ी में सोमवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे व खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। यह बात खेल मंत्री ने सोलन के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में खेलो इंडिया के तहत खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अन्य जिलों में भी अपने स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होती रही है। वन मंत्री राकेश पठानिया ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस बार सूखे का दौर ज्यादा चला। जिससे जंगल आग से धधक रहे हैं व वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।इस दौरान कई वन कर्मी आग की चपेट में भी आए हैं।

उन्होंने आग लगने का मुख्य कारण लोगों का निजी स्वार्थ बताया व कहा कि घासनीयों की सफाई के लिए लोग आग लगाते हैं।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022