• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / रोजगार कार्यालय तीसा में 23 मई को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : अरविंद सिंह चौहान

रोजगार कार्यालय तीसा में 23 मई को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : अरविंद सिंह चौहान

May 21, 2022 by MBM News Network

चंबा, 21 मई : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा उप रोजगार कार्यालय तीसा में 23 मई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स होशियारपुर में 50 ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है। 

उन्होंने बताया कि चयनित किए गए युवाओं को कंपनी द्वारा मासिक वेतन 7228 से 12553 रखा गया है। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,व बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा उप रोजगार कार्यालय तीसा में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। 

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। मास्क का प्रयोग करें, भीड़ न करें,एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

Filed Under: चंबा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022