धर्मशाला, 20 मई : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जनपद कांगड़ा में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में हुई।
हादसे के दौरान मौके पर चीखों पुकार मच गई। हादसा मैक्लोडगंज के नड्ड में पेश आया। बस में करीब दो दर्जन यात्री सफर कर रहे थे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे में कोई जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है।