• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / कक्षा में हंसने पर हिमाचल के विधानसभा उपाध्यक्ष ने छात्र को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल… 

कक्षा में हंसने पर हिमाचल के विधानसभा उपाध्यक्ष ने छात्र को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल… 

May 20, 2022 by MBM News Network

चंबा, 20 मई : हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज का विवादों से चोली-दामन का साथ है। इस बार विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंस राज द्वारा एक स्कूली विद्यार्थी को क्लासरूम में थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया हैं। वीडियो में साफ दिखा दे रहा हैं कि हंसराज बच्चों को पढ़ाई के बारे में समझा रहे है। इसी दौरान एक बच्चे को हंसी आ जाती हैं, जिस पर डॉ  हंसराज ने बच्चे को यह कहकर थप्पड़ जड़ दिया कि “यहां कोई मदारी का खेल चल रहा हैं”।

वहीं जिस तरह से डॉ हंस राज बच्चों से बात कर रहे थे, उस पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक नेता द्वारा स्कूल में जाकर इस तरह बच्चे को पीटने पर सोशल मीडिया में काफी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों डॉ हंसराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों से संवाद किया था। जहां एक स्कूल में उन्होंने बच्चे पर हाथ भी उठाया है। क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं द्वारा इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया है।

WATCH VIDEO : https://youtu.be/mi01ifB4Ff0

वहीं, इस मामले में कोई शिकायत भी परिजनों ने नहीं की है। इस मामले पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इस बात को मुद्दा बना रहे है। कांग्रेस की ऐसी राजनीति कभी सफल नहीं होगी। स्कूल में जाकर उन्होंने बच्चों को गाइड किया है। गौरतलब है कि बीते दिनों स्टाफ की कमी से जूझ रहे सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैल्ला और कल्हेल का विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने दौरा किया है।

Filed Under: चंबा, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022