• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / किरतपुर-मनाली फोरलेन पर 2 वाहनों में टक्कर, 5 KM लंबा जाम…

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर 2 वाहनों में टक्कर, 5 KM लंबा जाम…

May 20, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 19 मई : पुलिस थाना धनोटू के तहत शुक्रवार को निर्माणाधीन किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित कनैड में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को 3 घंटे परेशानी झेलनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वही, इस जाम के कारण मौके पर मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। 

जानकारी के अनुसार हादसे में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन हादसे के कारण हाईवे के दोनों और 4 से 5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जैम को खोल दिया गया हैं। गाड़ियों की आवाजाही शुरू कर दी गयी है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022