• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : स्व पंडित सुखराम की शोक सभा में शांति के लिए की सामूहिक अरदास

मंडी : स्व पंडित सुखराम की शोक सभा में शांति के लिए की सामूहिक अरदास

May 20, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 20 मई : शुक्रवार को मंडी के बाड़ी स्थित स्व. पंडित सुखराम के नए घर पर उनकी शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रदेश भर के कांग्रेस व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही हजारों की तादाद में लोगों ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर अनिल शर्मा और उनके परिवार व सगे संबंधी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर देश में संचार क्रांति के मसीहा स्व. पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर अपने नेता को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं इस मौके पर प्रीती भोज का आयोजन भी सभी के लिए किया गया।

इस दौरान स्व. पंडित सुखराम के पुत्र व सदर से विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि सुखराम जी ने बाड़ी में नया घर बनने पर यहां एक बड़ा आयोजन कर लोगों को धाम खिलाने की इच्छा जताई थी। लेकिन उनके जीते जी यह संभव नहीं हो पाया इसी कारण उनका क्रिया कर्म मंडी में ही करने का फैसला लिया गया और लोगों को उनकी शोक सभा का भोजन खिलाया गया। उन्होंने कहा पंडित सुखराम ने अपने जीवन काल में लोगों के दिलों में जगह बनाई है, जिसके चलते उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें गुरु मंत्र दिया है कि अगर ताकत है तो उसका ऐसा इस्तेमाल करो की जनता आपको याद रखे। अनिल शर्मा के कहा  कि वे पंडित सुखराम जैसे तो नहीं बन सकते लेकिन उनके बताया कार्यों को अब अंतिम छोर तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही उन्होंने इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को सहारा देने वाले सभी प्रदेश वासियों का आभार भी जताया है। उन्होंने कहा कि जनता की राय के बाद ही वे अब आने वाले समय में भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022