• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / अब मंगलवार को भी रोहतांग दर्रा जा सकेंगे सैलानी, प्रशासन ने जारी किए आदेश 

अब मंगलवार को भी रोहतांग दर्रा जा सकेंगे सैलानी, प्रशासन ने जारी किए आदेश 

May 20, 2022 by MBM News Network

कुल्लू, 20 मई : वाहनों द्वारा रोहतांग पास जाने के लिए अब मंगलवार को भी अनुमति रहेगी। बशर्ते इसके लिए वैध ऑनलाइन परमिट लिया गया हो। जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जनहित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।        

रोहतांग दर्रा

  इस संबंध में एसडीएम मनाली की ओर से भी सिफारिश की गई थी। आगामी पर्यटन सीजन के चलते और अटल टनल की तरफ पर्यटक वाहनों की आवाजाही होने से रोहतांग पास जाने वाले वाहनों की संख्या में कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।     

  इससे पहले हर मंगलवार को बीआरओ की तरफ से इस सड़क मार्ग को सड़क के रखरखाव के लिए बंद रखा जाता था। लेकिन अब इसे मंगलवार को भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है। बीआरओ की तरफ से सड़क का रख-रखाव प्रतिदिन के हिसाब से करना होगा। वहीं सड़क को आपातकाल की स्थिति में बंद किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए स्थानीय प्रशासन को पहले सूचना देनी होगी।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022