• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / 12 साल पुराने प्यार को परवान चढ़ाने जा रहे हैं गायक इंद्रजीत, कुल्लू दशहरे में हुई थी मुलाकात  

12 साल पुराने प्यार को परवान चढ़ाने जा रहे हैं गायक इंद्रजीत, कुल्लू दशहरे में हुई थी मुलाकात  

May 20, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 20 मई : हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत सिंह अपने 12 वर्षों के प्यार को अब परवान चढ़ाने जा रहे हैं। आनी की नीना के साथ गायक इंद्रजीत सिंह 26 मई को सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। 27 मई को शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें 27 प्रसिद्ध कलाकर आकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे और शादी में चार चांद लगाएंगे। वहीं शादी में कई नामी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। बहुत से लोगों की इस शादी में आने की उम्मीद है। इंद्रजीत सिंह मूलतः कुल्लू जिला की लगवैली के रहने वाले हैं। इनके पिता नोख राम कुल्लू कोर्ट में स्टांप वेंडर हैं, जबकि माता लीला देवी गृहणी हैं।

12 साल पहले दशहरे में मिले थे इंद्रजीत और नीना

गायक इंद्रजीत सिंह और आनी निवासी नीना की मुलाकात 12 वर्ष पहले कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और थोड़े ही समय में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे और साथ जीने-मरने की कसम खा ली। उस वक्त इंद्रजीत गायकी के क्षेत्र में बिल्कुल नए थे।

नीना से मुलाकात के बाद उनकी पहली एलबम रिलीज हुई थी। नीना उस वक्त पढ़ाई कर रही थी। मौजूदा समय में नीना एचपीपीसीएल में बतौर जूनियर इंजीनियर कार्यरत है और कुल्लू जिला के सैंज में अपनी सेवाएं दे रही है। नीना के पिता कृषि विभाग के रिटायर हुए हैं जबकि माता गृहणी हैं। नीना की तीन बहनें और एक भाई है। बहनों में नीना सबसे छोटी है। नीना अभी 27 वर्ष की है।

ये 27 हस्तियां शादी में लगाएंगी चार चांद

इंद्रजीत सिंह ने शादी का जो इनविटेशन कार्ड छापा है उसमें जिन कलाकारों के आने की बात लिखी है। करनैल राणा, पीयूष राज, धीरज शर्मा, सुनील राणा, संजीव दीक्षित, राजीव थापा, धमेंद्र शर्मा, टविंकल, सुनील मस्ती, डाबे राम कुल्लवी, कुमार साहिल, रेशमा शाह, कुशल वर्मा, नीरू चांदनी, काकू राम ठाकुर, विक्की रजत, एसी भारद्वाज, कृष्णा ठाकुर, गोपाल शर्मा, दीपक जनदेवा, नरेंद्र ठाकुर, हनी नेगी, ममता भारद्वाज, रमेश ठाकुर, दलीप सिरमौरी और सुरेश वर्मा का नाम शामिल है। ये सभी शादी समारोह में अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों को नचाएंगे। वहीं मंडी के जयंत भारद्वाज इस दौरान मंच संचालन करेंगे। इसके अलावा शादी में कुल्लवी और सिरमौरी नाटी भी देखने को मिलेगी।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, मनोरंजन, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022