• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / पंडित सुखराम ने हर क्षेत्र में दिया योगदान, उनके कार्य हमेशा रहेंगे याद : प्रतिभा सिंह

पंडित सुखराम ने हर क्षेत्र में दिया योगदान, उनके कार्य हमेशा रहेंगे याद : प्रतिभा सिंह

May 19, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 19 मई : पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रहे दिवंगत पंडित सुखराम के घर बाड़ी में परिजनों के प्रति शोक प्रकट करने वालों का क्रम लगातार जारी है। वीरवार को कांग्रेस  प्रदेशाध्यक्षा  अध्यक्ष व मंडी लोकसभा सीट से सांसद प्रतिभा सिंह भी सुखराम के घर बाड़ी में पहुंची, और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। 

इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कौल सिंह ठाकुर एवं कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने इस मौके पर पूर्व मंत्री दिवंगत पंडित सुखराम की दुखद मृत्यु पर शोक प्रकट किया और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्षा अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री पंडित सुखराम ने देश व प्रदेश में संचार क्रांति के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। उनके इस कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री दिवंगत पंडित सुखराम अपने राजनीतिक कार्यकाल में अनेकों पदों पर रहे। उन्होंने अपने इस कार्यकाल में किसी भी क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुखराम जनता की सेवा के लिए अपना जीवन चलाने वाले नेताओं में से एक रहे हैं। पंडित सुखराम के योगदान को देश और प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

बता दे कि शुक्रवार यानी 20 मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत पंडित सुखराम के घर बाड़ी में शोक सभा रखी गई है। इस शोक सभा में सगे संबंधियों व रिश्तेदारों सहित कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022