• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / अपनी ही सरकार पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने दागे सवाल, बैक डोर भर्ती के आरोप 

अपनी ही सरकार पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने दागे सवाल, बैक डोर भर्ती के आरोप 

May 19, 2022 by MBM News Network

शिमला, 19 मई : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अपनी ही सरकार पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार ठेकेदारों के माध्यम से बैक डोर भर्तियां कर रही है, जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

बैक डोर भर्ती करने के बाद सरकार इनके आन्दोलन के दबाव में आकर इन्हें नियमित भी कर देती है जोकि संवैधानिक नियमों का उल्लंघन है। भर्तियों में अनुसूचित जाति के लोगों को संख्या के हिसाब से 25 आरक्षण दिया जाना चाहिए जो नहीं मिल रहा है।

वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार जिस माध्यम से भर्ती कर रही है उसमें अनुसूचित जाति को 25 फीसदी का आरक्षण दिया जाए। सरकार संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन ने करे। वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि बैंक भी अनुसूचित जाति के बच्चों को उच्चतर शिक्षा के लिए ऋण नहीं दे रहे हैं। पिछले दस सालों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो बेहद कम लॉन बच्चों को दिया गया है जिसको लेकर भी सरकार को आयोग ने लिखा है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022