• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / गाय के अवशेष मिलने की घटना में FSL टीम सहित कुपवी पहुंची पुलिस अधीक्षक

गाय के अवशेष मिलने की घटना में FSL टीम सहित कुपवी पहुंची पुलिस अधीक्षक

May 19, 2022 by पंकज शर्मा

शिमला/ चौपाल,19 मई : जनपद के कुपवी क्षेत्र में गाय के कटे सिर व शेष अंग मिलने की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को एफएसएल की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को मौके से गाय के एक छोटे बच्चे का सिर मिला है, थोड़ी दूर पर कंकाल भी बरामद किया गया है। इसके अलावा थोड़ी दूरी पर अलग-अलग जगहों पर हड्डियां भी बिखरी हुई थी। मौके से घसीटने के साक्ष्य भी पाए गए है। 

         बुधवार शाम को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक ने यह दावा किया था कि छाड़ियार जंगल में गाय का कटा हुआ सिर पड़ा हुआ है, शरीर के कई अंग भी मौजूद होने की बात कही गई थी। समूचे इलाके में शांतिपूर्ण है। हर कोई इस बात को बखूबी समझ रहा है कि इसके पीछे कोई साजिश नहीं है। नेचुरल मामला हो सकता है। गाय के बच्चे के शव को फेंका गया होगा, इसके बाद जानवरों ने ये हालत को होगी। असल बात फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी।

      फिलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक शिमला ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि सूचना मिलते ही कुपवी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, इलाके में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022