• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / बिलासपुर : डरा धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

बिलासपुर : डरा धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

May 19, 2022 by सुनील ठाकुर

 बिलासपुर, 19 मई : महिला पुलिस थाना में नाबालिगा से दुराचार का मामला सामने आया हैं। पुलिस को दिए बयान में प्रवासी युवती की मां ने बताया कि उन्होंने बिलासपुर में किराये का कमरा ले रखा है। उसका पति दिन को मजदूरी करने के लिए चला जाता हैं। कई बार बेटी घर पर अकेली रहती थी।

इसी दौरान एक जीप चालक युवक ने नाबालिग बेटी को डरा धमका कर अपने साथ जीप में बिठाकर जंगल की तरफ ले जाता था और वहां उसके साथ गलत काम करता था।

 पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा की मां ने कहा कि गत 12 मई की रात को फिर से युवक बेटी को डरा धमका कर अपने साथ ले गया। जब उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को घर पर नहीं पाया तो वह उसे ढूंढने लगे। कुछ देर बाद वह युवक उनकी बेटी को वहीं छोड़ गया। बाद में नाबालिगा ने अपने परिजनों को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।

  डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022