• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / हमीरपुर : जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच चले डंडे व दराट, 7 घायल 

हमीरपुर : जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच चले डंडे व दराट, 7 घायल 

May 19, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 19 मई : नादौन में परिवारों के बीच हुए झगड़े में 7 लोग घायल हो गए हैं। दोनों परिवारों में जमकर लाठी, डंडों व दराट का प्रयोग हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

घायल युवक

 मिली जानकारी अनुसार दीक्षा कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि जमीनी विवाद के कारण उसके चाचा के परिवार ने उसके परिवार पर हमला कर दिया।  हमले में दीक्षा व उसकी माता सहित भाई घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर सिकंदरा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ ने अकारण ही गालियां देना आरंभ कर दिया, मना करने पर उनके परिजनों ने उन पर हमला कर दिया, जिसके कारण बेटे, पति व अन्य परिजन घायल हो गए।

 दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दराट व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों में काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई चुन्नीलाल ने बताया कि घायलों का मेडिकल करवाकर क्रॉस केस दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है तथा घायलों का उपचार करवाया जा रहा है।

Filed Under: क्राइम, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022