• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में 20 मई से बदलेगा मौसम, तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में 20 मई से बदलेगा मौसम, तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

May 18, 2022 by MBM News Network

शिमला, 18 मई : हिमाचल प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेगा और लोगों कोअंधड़, वज्रपात व ओलावृष्टि के कहर का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मई से मौसम में बदलाव आएगा। मौेसम विभाग ने 20, 21 व 22 मई के लिए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी करते हुए अंधड़, ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 20 से 22 मई तक प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में रहेगा। 20 मई को पूरे प्रदेश में गरज व बिजली गिरने का येाले अलर्ट रहेगा। जबकि 21 व 22 मई को मैदानी और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में गरज, ओलावृष्टि के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने की आशंका है। ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी का असर कम होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। घमरूर में 5, भुंतर व पच्छाद में 4-4, बाजुआरा में 3, और गोहर व गग्गल में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

इधर, राज्य में गर्मी का कहर बदस्तूर जारी है। खासकर मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थल बना हुआ है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 39, हमीरपुर में 36.4, कांगड़ा में 36, सुुंदरनगर में 35.6, धर्मशाला में 35, सोलन में 33.5, भुंतर में 33.2, पालमपुर में 30.8, शिमला में 25.5, कल्पा में 21, कुफरी में 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राजधानी शिमला के तापमान में हल्की गिरावट आई है। दो दिन पहले शिमला का तापमान 30 डिग्री पार कर गया था, जो अब लुढ़ककर 25 डिग्री के आसपास आ गया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022