• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / जोगिंद्रनगर में CCTV पर स्प्रे कर अज्ञात तत्वों ने ATM तोड़ किया चोरी का प्रयास 

जोगिंद्रनगर में CCTV पर स्प्रे कर अज्ञात तत्वों ने ATM तोड़ किया चोरी का प्रयास 

May 18, 2022 by MBM News Network

जोगिंद्रनगर, 18 मई : लडभडोल क्षेत्र में अज्ञात तत्वों के होंसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में अज्ञात तत्वों ने सेंध लगाने की कोशिश की है।            

जानकारी के अनुसार बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में देर रात अज्ञात तत्वों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर एटीएम से चोरी करने का प्रयास किया। बैंक शाखा प्रबंधक दयावन ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सुबह इस बात की जानकारी मिली व एटीएम टूटा हुआ पाया गया। अज्ञात तत्वों ने सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया है। लिखित शिकायत पुलिस चौकी लडभडोल में दे दी गई हैं।              

मौके पर पहुंचे डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य और जोगिन्दर नगर थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल ने लडभडोल बाजार का दौरा कर हर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही हैं। मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही हैं।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022