• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / हिमाचल आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विवि कुलपति के निमंत्रण को कोविंद ने स्वीकार किया

हिमाचल आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विवि कुलपति के निमंत्रण को कोविंद ने स्वीकार किया

May 17, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 17 मई : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) 10 जून को हिमाचल आएंगे। सूत्रों की माने तो उनका धर्मशाला (Dharamshala) में आगमन बेहद कम समय के लिए हैं। मगर राष्ट्रपति का धर्मशाला आगमन जनपद की जनता के लिए अपने आप में ही एक बड़ी बात है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 10 जून को केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (Central University Himachal Pradesh) की ओर से अपना 6ठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जो कि इससे पहले साल 2019 के सिंतबर महीने में आयोजित किया गया था और कोविड काल के बाद इस पर विराम लग गया।  

 मगर इस बार फिर इसे भव्य तरीके से शुरू करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल ने बीड़ा उठा लिया है। उन्होंने कमान संभालते ही सीधे राष्ट्रपति को इसके लिये न्यौता दिया और राष्ट्रपति की ओर से भी ये न्यौता स्वीकार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस दीक्षांत समारोह में तीन बैच की डिग्रियां देय हो चुकी हैं, जिसमें स्वर्ण पदक और पीएचडी डिग्री होल्डर्स शामिल होंगे। 

कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल की मानें तो एक बैच के ही डिग्री होल्डर को राष्ट्रपति अपने हाथों से डिग्रियां आबंटित कर पाएंगे, जिनकी संख्या 585 है और ये सब के सब 2017 बैच के ही छात्र होंगे। इसके अलावा बाकि दो बैचों के छात्रों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी डिग्रियां आवंटित करेंगे।

इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) , मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jairam Thakur) , प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर (Education Minister Gobind Singh Thakur) समेत कई अन्य हस्तियां भी इस दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022