• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नेरवा : शिरगुल देवता के प्राचीन मंदिर में भड़की आग, सेब के 800 पौधे झुलसे

नेरवा : शिरगुल देवता के प्राचीन मंदिर में भड़की आग, सेब के 800 पौधे झुलसे

May 17, 2022 by पंकज शर्मा

 रोनहाट, 17 मई : नेरवा तहसील की ग्राम पंचायत चइंजन में शिरगुल देवता का प्राचीन मंदिर आग की चपेट में आने से जल कर राख हो गया। आगजनी की घटना में ग्रामीणों के आठ सौ सेब के फलदार पौधे भी झुलस गए।

पंचायत प्रधान हेतराम कैंथला ने बताया कि छिनोग गाँव के समीप घासणी में लगी आग हवा के चलने से इस कद्र प्रचंड हो उठी की शिरगुल मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। 

 आग इतनी प्रचंड थी कि किसी को भी इसे बुझाने का मौक़ा नहीं मिला। देखते ही देखते मंदिर सहित उसमें स्थापित शिरगुल देवता की मूर्ती और सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। इसके साथ ही घासणी के समीप ग्रामीणों के सेब के आठ सौर फलदार पौधे भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। 

तहसीलदार नेरवा जगपाल ने बताया कि पटवारी कपिल ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। प्रभावितों को जल्दी ही सरकारी सहायता मैन्युअल के आधार पर राहत प्रदान कर दी जाएगी। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022