• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / इनोवा कार व स्कूटी की जोरदार टक्कर में एक की मौत

इनोवा कार व स्कूटी की जोरदार टक्कर में एक की मौत

May 17, 2022 by MBM News Network

ऊना, 17 मई : पुलिस थाना अंब के तहत धुसाड़ा में एक कार की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनीष कौंडल पुत्र विनोद कुमार निवासी कटौहड खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Demo Pic

जानकारी के मुताबिक मुनीष कौंडल मंगलवार दोपहर को बडूही से ऊना की ओर जा रहा था। धुसाड़ा पहुंचने पर पीछे से आ रही एक अज्ञात इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में घायल स्कूटी चालक को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022