• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बनारस से अरेस्टिंग, खुलेंगे राज…

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बनारस से अरेस्टिंग, खुलेंगे राज…

May 17, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 17 मई : हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती (Himachal Pradesh Police Recruitment) पेपर लीक मामले में खाकी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेपर लीक (Paper leak) केस में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बनारस से गिरफ्तारियां की गई है। पुलिस को ये कामयाबी बीती देर रात मिली है।

माना जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव बहादुर निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे धर्मशाला लाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन ऑनलाइन मीडिया में शिव बहादुर को मास्टर माइंड माना जा रहा है।         

रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआईटी ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को बनारस (Banaras) से बीती रात अरेस्ट किया है। साथी अखिलेश को भी हिरासत में लिया गया है। उधर, जांच से जुड़े सूत्रों ने ने मास्टर माइंड की गिरफ्तारी से इंकार किया साथ ही कहा कि पेपर लीक मामले की चेन लंबी है। लिहाजा इस समय ये कहना कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्दबाजी होगी।      

गौरतलब है कि इससे पहले सोलन पुलिस (Solan Police) ने ज्यादा नंबर लाने वाले युवकों से पूछताछ के बाद नालागढ़ के चार युवकों को गिरफ्तार किया था। अब तक मामले में 26 के करीब आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

  उधर, कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस का आरोपियों से ये पहला सवाल होगा कि किस तरीके से पेपर लीक किया गया। सौदेबाजी के लिए किस तरह से नेटवर्क (Network) बनाया था। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM jai Ram Thakur) ने सोमवार को इस मामले में कड़े तेवर दिखाए थे। मुख्यमंत्री ने साफ किया था कि मामले में आरोपियों को जमीन से खोदकर भी निकाला जाएगा। सीएम ने कहा था कि रात को एफआईआर दर्ज की गई थी, इसके बाद सुबह उन्होंने परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया था। सीएम ने कहा  कि इस मामले में सरकार का रवैया बेहद सख्त है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर पूरी गंभीर है। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को कांगड़ा प्रवास पर है। लिहाजा पुलिस ने मुख्यमंत्री के इस प्रवास से पहले ही दो अहम अरेस्टिंग की है।  

Filed Under: कांगड़ा, क्राइम, मुख्य समाचार, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022