• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / शिमला में सिलेंडर की लीकेज से दुकान में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

शिमला में सिलेंडर की लीकेज से दुकान में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

May 17, 2022 by MBM News Network

शिमला, 17 मई : शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी में चीनीबांग्ला चायल रोड़ पर दुकानों में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान में गैस लीकेज के कारण अचानक आग भड़क गई, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा अग्नि शमन विभाग को दी गई। 

अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर 10:05 बजे तक पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया है। इस आगजनी की घटना में ओम प्रकाश, कृष्ण, हिमेश और रविंद्र की दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। 

सूत्रों के मुताबिक आग लगने की वजह सिलेंडर का लीकेज होना बताया जा रहा है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई भी जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022