मंडी, 17 मई : कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों कुछ इसी सोच के साथ चाय के बाजार में सुराख कर हिमाचल का नाम स्थापित करने के उद्देश्य से मंडी के युवक ने एक स्टार्टअप शुरू किया है। मंडी के युवा उद्यमी गौरव शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सीमा शर्मा ने 6 प्रकार के चाय और कॉफी के उत्पाद लांच किये। ये उत्पाद हिमाचल कंस्यूमर प्रोडक्ट नाम की कंपनी के तहत गौरसी ब्रांड नेम के जरिये बेचे जाएंगे। राजमहल होटल में आधिकारिक रूप से इन्हे जनता के उपयोग के लिए लांच किया गया।
गौरव शर्मा के पिता राजेश कुमार शर्मा, माता अंजना शर्मा ने इस मौके पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। गौरव ने बताया कि हिमाचल कंस्यूमर प्रोडक्ट एक (फास्ट मूविंग कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) कंपनी है, जिसके तहत भविष्य में और भी हिमाचली उत्पाद बाजार में उतारे जाएंगे। फिलहाल कम्पनी ने 6 उत्पाद उतारे हैं, जिनमे से 4 चाय के और 2 कॉफ़ी के हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल के कांगड़ा जिला में चाय का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। लेकिन कोई भी हिमाचली कंपनी उसे प्रोमोट नहीं करती, दुसरी बात हिमाचल में चाय और कॉफी के क्षेत्र में हिमाचली कंपनी नहीं थी।
उनका उद्देश्य है कि हिमाचल के नाम को चाय के क्षेत्र में देश दुनिया में फैलाएं। साथ ही इससे हिमाचल के युवाओं को रोजगार हासिल हो सकेगा। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में आपको हिमाचल का ये ब्रैंड बाजार में दिखना शुरू हो जाएगा। फ़िलहाल इसे ऑफलाइन बेचने का फैसला लिया गया है, और समय आने पर इसे ऑनलाइन भी बेचा जाएगा। कम्पनी की प्रोडक्शन यूनिट दिल्ली में है, जिसे भविष्य में हिमाचल शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।