• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / शिमला में चला अंधड़, मेघ गर्जना के साथ बारिश व ओलावृष्टि, ठंडा हुआ मौसम

शिमला में चला अंधड़, मेघ गर्जना के साथ बारिश व ओलावृष्टि, ठंडा हुआ मौसम

May 16, 2022 by MBM News Network

शिमला, 16 मई : राजधानी शिमला में पारे में उछाल के बीच मंगलवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। करीब दो बजे आसमान काले बादलों से घिर गया और अंधड़ व ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में गिरावट आई, और मौसम हल्का ठंडा हो गया।

पिछले कल शिमला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार कर गया था, जबकि सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय यहां एक घंटे तेज बारिश हुई।

 इस दौरान अंधड़ के साथ लगातार बिजली कड़कती रही। शिमला से सटे पर्यटन स्थलों कुफरी, छराबड़ा इत्यादि में भारी ओलावृष्टि  से सड़कें सफेद हो गईं, जिससे यातायाता बाधित हुआ। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। शिमला में 9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। इसके अलावा सोलन में 13, कांगड़ा में 10, धर्मशाला में 6, और मंडी में 3 मिमी बारिश हुई।

इसी बीच राज्य के मैदानी इलाके में गर्मी से बेहाल हैं, तथा चार जिलों का पारा 40 डिग्री पार कर गया है। बादलों के बरसने के बावजूद सोमवार को भी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य शहरों के अधिकतम तापमान पर नजर दौेड़ाएं, तो बिलासपुर में 42 डिग्री, हमीरपुर में 40.5 डिग्री, कांगड़ा में 40.4 डिग्री, सुंदरनगर में 38, चंबा में 37.9, भुंतर में 37.4, सोलन में 35, धर्मशाला में 34.8, पालमपुर में 33.4, डल्हौजी में 26.8, कल्पा में 25 और कुफरी में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 20 मई तक प्रदेश के मैदानी व पर्वतीय भागों में अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौेरान मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति रफतार की गति से अंधड़ चलने की आशंका जताई गई है।  

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022