• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हरिपुरधार में हरियाणा के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चार जख्मी

हरिपुरधार में हरियाणा के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चार जख्मी

May 15, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 15 मई : रविवार सुबह हरिपुरधार के निकट डोम का बाग में सड़क हादसे की खबर है। पर्यटकों की सेलेरियो कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हरियाणा से आ रहे पर्यटकों की एक कार (DL9CR 8530) के गहरी खाई में गिरने से चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये यमुनानगर से हरिपुरधार घूमने जा रहे थे। 

           रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हरिपुरधार से 10 किलोमीटर पहले ही डोम का बाग में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों में वाहन चालक राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश( 27) निवासी उधम गढ़ दिल्ली, गुरदयाल सिंह पुत्र जगन सिंह (51) निवासी गांव व तहसील बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा, विक्रम सिंह पुत्र जसमेर सिंह बिलासपुर, यमुनानगर हरियाणा और विजेंद्र सिंह पुत्र हंसराज (40) वर्ष गांव डिका  सहारनपुर शामिल है। पर्यटकों के कार गिरने की सूचना बड़यालटा के बलदेव शर्मा को लगी। 

          बता दे कि बचाव कार्य में बड़यालटा गांव के बलदेव शर्मा, यशपाल शर्मा, बुधराम शर्मा, कमल शर्मा और सतपाल ठाकुर आदि आधा दर्जन लोगों ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। वाहन चालक राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें रात भर गाड़ी चलाने के कारण सुबह ड्राइव करते हुए नींद आ गई थी जिस कारण गाड़ी पैरापिट से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी।  

हादसे के तुरंत बाद बड़यालटा गांव के लोग पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने गहरी खाई से पर्यटकों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने स्वयं गंभीर रूप से दो घायल पर्यटकों को अपनी कार से हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया, मगर अस्पताल में चिकित्सक न होने पर संगड़ाह अस्पताल भेजा गया। दो पर्यटकों को संगड़ाह से डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी गोविंद राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022