• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नौहराधार-घंडुरी सुरक्षित पहुंची चूड़धार से लापता UK की महिला, भटक गई थी रास्ता  

नौहराधार-घंडुरी सुरक्षित पहुंची चूड़धार से लापता UK की महिला, भटक गई थी रास्ता  

May 15, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह,15 मई : चूड़धार के जंगल से 3 दिन पहले लापता 58 वर्षीय उत्तराखंड की महिला नौहराधार तहसील के घंडुरी गांव में सुरक्षित पंहुच गई। महिला ने शनिवार सांय घण्डूरी गांव पहुंच कर अपने बेटे से फोन पर बातचीत में कहा कि लौटते वक्त वह रास्ता भटक गई थी और इस समय उपमंडल संगड़ाह के घण्डूरी गांव में है।

लापता हुई महिला को लेने के लिए महिला के परिजन गाड़ी लेकर सराह से घण्डूरी के लिए निकले व उन्हे सकुशल पाकर राहत की सांस ली। बता दें कि, इससे पहले भी कई बार लोग यहां रास्ता भटक चुके है, जिनमें से कुछ की जान भी जा चुकी है। 3 दिन पहले परिवार के साथ चूड़धार यात्रा से लौटते समय महिला कालाबाग के समीप से पीछे छूटने से लापता हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जानकी देवी पत्नी केसर सिंह निवासी कालसी (Chakrata) उत्तराखंड 12 मई को अपने परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकले थी। महिला के साथ पति, बेटा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। प्रशासन व मंदिर सेवा समिति ने अपील की है कि कोई भी यात्री रात के समय चूड़धार की यात्रा न करें।

यात्रा के दौरान सभी साथ चले रास्ता बदलने की कोशिश न करे। SDM चौपाल चेत सिंह तथा DSP संगड़ाह ने बताया कि, महिला सकुशल मिल चुकी है। महिला ने खुद परिजनों को सूचित किया कि, वह सिरमौर के घण्डूरी गलती से पहुंची है। महिला व उनका परिवार लंबे समय तक घने जंगल मे सकुशल रहने को शिरगुल देवता की कृपा मान रहे हैं।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022