संगड़ाह,15 मई : चूड़धार के जंगल से 3 दिन पहले लापता 58 वर्षीय उत्तराखंड की महिला नौहराधार तहसील के घंडुरी गांव में सुरक्षित पंहुच गई। महिला ने शनिवार सांय घण्डूरी गांव पहुंच कर अपने बेटे से फोन पर बातचीत में कहा कि लौटते वक्त वह रास्ता भटक गई थी और इस समय उपमंडल संगड़ाह के घण्डूरी गांव में है।
लापता हुई महिला को लेने के लिए महिला के परिजन गाड़ी लेकर सराह से घण्डूरी के लिए निकले व उन्हे सकुशल पाकर राहत की सांस ली। बता दें कि, इससे पहले भी कई बार लोग यहां रास्ता भटक चुके है, जिनमें से कुछ की जान भी जा चुकी है। 3 दिन पहले परिवार के साथ चूड़धार यात्रा से लौटते समय महिला कालाबाग के समीप से पीछे छूटने से लापता हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जानकी देवी पत्नी केसर सिंह निवासी कालसी (Chakrata) उत्तराखंड 12 मई को अपने परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकले थी। महिला के साथ पति, बेटा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। प्रशासन व मंदिर सेवा समिति ने अपील की है कि कोई भी यात्री रात के समय चूड़धार की यात्रा न करें।
यात्रा के दौरान सभी साथ चले रास्ता बदलने की कोशिश न करे। SDM चौपाल चेत सिंह तथा DSP संगड़ाह ने बताया कि, महिला सकुशल मिल चुकी है। महिला ने खुद परिजनों को सूचित किया कि, वह सिरमौर के घण्डूरी गलती से पहुंची है। महिला व उनका परिवार लंबे समय तक घने जंगल मे सकुशल रहने को शिरगुल देवता की कृपा मान रहे हैं।