• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / चूड़धार यात्रा पर निकली उत्तराखंड की 58 वर्षीय महिला लापता, सर्च ऑपरेशन जारी  

चूड़धार यात्रा पर निकली उत्तराखंड की 58 वर्षीय महिला लापता, सर्च ऑपरेशन जारी  

May 14, 2022 by पंकज शर्मा

चौपाल, 14 मई : सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार (churdhar peak) की यात्रा पर निकली उत्तराखंड (Uttarakhand) की 58 वर्षीय महिला लापता हो गई है। दो दिन पहले परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकली महिला कालाबाग के समीप से अचानक लापता हो गई। 

लापता महिला

मिली जानकारी के अनुसार जानकी देवी पत्नी केसर सिंह निवासी कालसी (चकराता) उत्तराखंड 12 मई को अपने परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकले थी। महिला के साथ उसका उसका पति, बेटा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। शुक्रवार को जब परिवार यात्रा से वापस लौट रहा था तो कालाबाग के समीप महिला किसी कारणवश अन्य लोगों से पीछे रह गई।

परिवार के अन्य लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। कुछ दूरी पर जब परिवार वालों ने देखा तो उनमें से एक व्यक्ति कम था। जब गहनता से देखा गया तो पाया कि महिला जानकी देवी (58) पीछे रह गई हैं। इसके बाद परिवार वालों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें कोई सुराग नहीं मिला तब उन्होंने शुक्रवार करीब 3 बजे चौपाल पुलिस को इसकी सूचना दी। 

चौपाल के डीएसपी राज कुमार खुद मोर्चा संभालते हुए चौपाल थाना व पुलिस सहायता कक्ष पुलवाहक की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कर दिया। शुक्रवार करीब 4 बजे से चल रहे सर्च अभियान में फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई है। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022