• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / पुलिस भर्ती पेपर लीक से प्रदेश की साख धूमिल, DGP को बर्खास्त कर हो CBI जांच : कांग्रेस 

पुलिस भर्ती पेपर लीक से प्रदेश की साख धूमिल, DGP को बर्खास्त कर हो CBI जांच : कांग्रेस 

May 14, 2022 by MBM News Network

शिमला, 14 मई : पुलिस भर्ती पेपर लीक से जहां प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया हैं वहीँ विपक्ष को चुनावी वर्ष में बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी पर सवाल खड़े किए है। कांग्रेस ने डीजीपी को बर्खास्त कर सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की है।

पत्रकारिता को सम्बोधित करते नरेश कुमार

    कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में पेपर माफिया सक्रिय है। जेओए के बाद पुलिस भर्ती पेपर लीक हुआ। तीन से पांच लाख में पेपर बेचा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के मामले की पुलिस ही जांच कर रही है जिससे निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। डीजीपी इसे गंभीरता से नही ले रहे हैं।  जयराम सरकार को उन्हें बर्खास्त कर मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच करवानी चाहिए। 

    उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है लोग महंगाई से त्रस्त है लेकिन बीजेपी की मोदी सरकार पिछले आठ सालों से कांग्रेस को कोसने में लगी है। सरकार अपनी कारगुजारी को जनता को बताने के बजाए विपक्ष से सवाल कर रही है। जनता को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बुद्धिजीवी है वह चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022