• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : टांकरी लिपि के पुनर्जीवन के लिए छोटी काशी में हुई हैरिटेज टॉक

मंडी : टांकरी लिपि के पुनर्जीवन के लिए छोटी काशी में हुई हैरिटेज टॉक

May 13, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 13 मई : हिमाचली बोलियों को पहचान दिलाने वाली टांकरी लिपि को अब फिर से पुनर्जीवन देने की दिशा में प्रयास होना शुरू हो गए हैं। भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। उनकी तरफ से मंडी में टांकरी लिपि पर हेरिटेज टॉक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिकों, इतिहासकारों और साहित्यकारों ने भाग लिया।

टांकरी लिपि पर शोध करने वाले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जगदीश कपूर को इस हेरिटेज टॉक में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि पहले पहाड़ी बोलियों की टांकरी लिपि हुआ करती थी, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत आने के बाद धीरे-धीरे ये लिपी विलुप्त होती गई। आज इतिहास के बहुत से पन्नों पर टांकरी लिपि में लिखे हुए लेख मिलते हैं। आज इस लिपि को फिर से जीवित करने की जरूरत है, ताकि भावी पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत करवाया जा सके।
             

भारतीय सांस्कृतिक निधि चैप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा और सह संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। संरक्षण की दृष्टि से टांकरी लिपि को भी इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस दिशा में पूरा मास्टर प्लान बनाकर इसके संरक्षण की कड़ी को आगे बढ़ाया जाएगा।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022