बिलासपुर, 13 मई : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत संडियार पंचायत के गांव सियोथा में वीरवार देर रात चाचा ने अपने भतीजे की दराट से हमला कर हत्या कर दी। खबर के बाद क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई हैं। मामला देर रात करीब 11:30 का है।
पुलिस को संडियार पंचायत की प्रधान सुमन चंदेल की तरफ से जानकारी मिली कि गांव सियोथा में कोई लड़ाई हो गई है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां बेसुध अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ मिला। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सारे मामले की पूछताछ की और मृतक अरविंद उर्फ गीका के हत्यारे उसके चाचा जगदीश चंद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह स्थानीय निवासी है। रात को उसे प्रधान का फोन आया और चाचा-भतीजा, जगदीश और अरविंद के बीच झगड़े की सुचना दी। जब वह मृतक अरविंद के घर गया तो वो घर पर नहीं था। इसके बाद वह उसे ढूंढता हुआ बरठीं छत्त सड़क की तरफ बढ़ा तो पास में लगे हैंडपंप के पास अरविंद घ्याल अवस्था में मिला। उसके दोनों बाजुओं को किसी तेजधार हथियार से काटने का निशान था। इस बात की जानकारी अमित ने प्रधान व बीडीसी श्रवण जम्वाल को दी।
मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घुमारवीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपित जगदीश चंद सुपुत्र प्यार चंद निवासी सियोथा को गिरफ्तार कर लिया है।