• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / चिंतपूर्णी के निजी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत 4 अरेस्ट

चिंतपूर्णी के निजी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत 4 अरेस्ट

May 12, 2022 by MBM News Network

ऊना, 12 मई : ऊना व कांगड़ा की सीमा पर चिंतपूर्णी में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिस्मफरोशी के मामले में तीन महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं पंजाब की बताई जा रही है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ये गिरफ्तारियां बुधवार व वीरवार की रात को की है।        

Demo Pic

जानकारी के अनुसार पुलिस को नए बस अड्डे के समीप एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने आधी रात को होटल में दबिश दी। जहां पर फर्जी ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा और पांच सौ रुपये का नोट भी दिया।          

वहीं मौके पर तीन महिलाएं और एक व्यक्ति मौजूद थे। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम ने दबिश दे दी। पुलिस को देख महिलाएं और एक व्यक्ति घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर ही इन्हें दबोच लिया गया। एसपी अर्जित सेन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

Filed Under: ऊना, कांगड़ा, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, kangra news, una news



Copyright © 2022