• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / पेपर लीक मामला : 11 को 14 दिन की जेल, एक को पुलिस रिमांड, टेंशन में थे आरोपी 

पेपर लीक मामला : 11 को 14 दिन की जेल, एक को पुलिस रिमांड, टेंशन में थे आरोपी 

May 11, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 11 मई : हिमाचल में पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमे से 11 की पुलिस रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई। आरोपी संजय को भी 11 आरोपियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया।           

कोर्ट में पेशी के दौरान

कोर्ट में पेशी का वक्त बुधवार के लिए सुबह 10 बजे मुकर्रर किया गया था। पुलिस ने 12 आरोपियों को पौने 12 बजे कोर्ट में पेश किया। आरोपियों के चेहरों पर टेंशन नजर आ रही थी, बताया जा रहा है कि ज्यादातर आरोपी जब अदालत परिसर में परिजनों से मुलाकात कर रहे थे, तो वो बेहद सहमे हुए थे।           

  कईयों की आंखों से आंसू भी टपक रहे थे। रुंधे गले से इस सवाल का जवाब तलाश रहे थे कि भविष्य क्या होगा। परिसर में तमाम नाटकीय घटनाक्रम करीब पंद्रह मिनट तक चलता रहा। आरोपियों को 12 बजे पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को देरी पर लताड़ भी लगाई।  

           अदालत ने नये आरोपी संजय कुमार को 13 मई तक दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 11 आरोपियों में शामिल (21) मुनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी देव भराडी डाकघर सुल्याली तहसील नूरपुर (काँगडा), (21) मनी चौधरी पुत्र बीरबल सिंह गांव खटियाड़, तहसील फतेहपुर, (कांगड़ा), (23) गौरव पुत्र विजय कुमार निवासी गांव व डा० भड़ियाड़ा तह व जिला कांगड़ा, (44) अशोक कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी गांव व डा0 पास्सू तल धर्मशाला जिला कांगड़ा, (40) सुनील कुमार पुत्र  कुलदीप सिंह निवासी चमराल डा. लरुह तह. फतेहपुर थाना नूरपुर जिला कांगड़ा, (21) रमित पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव देहरियां डा० समीरपूर धाना गगल तह व जिला कांगड़ा, (48) पवन कुमार पुत्र लाल चन्द निवासी गांव देव भराड़ी डाकघर सुल्याली तहसील नूरपुर (कांगड़ा), (19) विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी गांव देव भराड़ी डाकघर सुल्याली तहसील नूरपुर, (20) नितेश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी गांव व डाकघर स्थाना तहसील फतेहपुर (कांगड़ा), (23) विशाल पुत्र शकमरजीत निवासी गांव व डा० घराणा पालमपुर (कांगड़ा), (47) विजय किशोर उर्फ अरूण पुत्र गगांधर निवासी गाव व डाकघर हाजीपुर तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर पंजाब हाल रिहायश मकान न0 408 भारत नगर डाकघर व तहसील पठानकोट (पंजाब) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

फिलहाल, पुलिस इस मामले डीआईजी मधुसूदन की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी जगह-जगह छापेमारी कर रही है, ताकि भर्ती में पेपर लीक करवाने वाले मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

Filed Under: कांगड़ा, क्राइम, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022